![कन्या पूजन 2024: 10 या 11 अक्टूबर, किस दिन शुभ होगा ?](https://static.wixstatic.com/media/72129f_5a2cf1ffb370422eb58529ea36f847b5~mv2.png/v1/fill/w_720,h_405,al_c,q_85,enc_avif,quality_auto/72129f_5a2cf1ffb370422eb58529ea36f847b5~mv2.png)
कन्या पूजन 2024: 10 या 11 अक्टूबर, किस दिन शुभ होगा ?
"या देवी सर्वभूतेषु 'कन्या' रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। ॐ श्री दुं दुर्गायै नमः।।"
नवरात्रि का पर्व भारत में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना की जाती है, और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। यह माना जाता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
नवरात्री में स्त्री के सबसे छोटे रूप का पूजन किया जाता है! कन्या के उम्र के हिसाब से उनका अलग महत्व दुर्गा सप्तशती में वर्णित है! उनको अलग नामों से बुलाया गया है! दस वर्ष की आयु तक कन्या अधिकतर पूजन योग्य होती है! इसे कई जगहों पर कुमारिका पूजन, कंजक और कन्या पूजा के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। नवरात्रि के दौरान, माँ के भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं, और इस अवसर पर दो से दस वर्ष की कन्याओं का पूजन करके उन्हें नवदुर्गा का स्वरूप मानते हैं।
Kanya Pujan Kab Hai 2024? कन्या पूजन मुहूर्त 2024 कब है?
इस साल, कन्या पूजन 11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को किया जाएगा। इस दिन अष्टमी और नवमी दोनों तिथियां एक साथ पड़ रही हैं। अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:31 बजे से शुरू हो रही है और यह 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी। नवमी तिथि का आरंभ 11 अक्टूबर को होगा और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:57 बजे होगा। ऐसे में इस साल Kanya Pujan अष्टमी और नवमी का आयोजन एक ही दिन होगा, जो इसे खास बनाता है।
कन्या पूजन का महत्व जानिए
नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस पूजा में 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्याएं देवी दुर्गा का स्वरूप मानी जाती हैं। इसलिए, उनका पूजन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
कन्या पूजन से पहले भक्त माता रानी की विधि विधान पूजा करते हैं। इसके बाद कन्याओं को हलवा, पूरी और छोले का भोग लगाया जाता है। इस प्रकार, कन्या पूजन से भक्तों को माता अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कन्या पूजन विधि क्या है
कन्या पूजन करने के लिए निम्नलिखित विधि का पालन करें:
1. स्नान और तैयारी:
- प्रात:काल जल्दी उठें, स्नान करें और शुद्ध वस्त्र धारण करें।
- माता दुर्गा की पूजा करने के बाद कन्या पूजन का संकल्प लें।
2. कन्याओं का आमंत्रण:
- घर में 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को भोजन के लिए बुलाएं।
- एक बालक को भी आमंत्रित करें, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है।
3. पूजा और आशीर्वाद:
- घर आई कन्याओं के पैर स्वयं धोएं और उन्हें साफ स्थान पर बिठाएं।
- उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत लगाएं, और हाथ में कलावा बांधें।
4. भोजन कराना:
- कन्याओं को सच्चे मन से भोजन कराएं। आमतौर पर, पूरी, हलवा और छोले का भोग दिया जाता है।
- अंत में यथाशक्ति उपहार दें और उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त करें।
कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
इस वर्ष, कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:41 बजे से पहले है। ध्यान रहे कि इसके बाद दोपहर 2:08 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसमें पूजा नहीं करनी चाहिए।
ध्यान में रखे यह बाते
- कन्याओं का सम्मान करें और उन्हें देवी का स्वरूप मानें।
- पूजा का स्थान और सामग्री स्वच्छ रखें।
- सच्चे मन से पूजा करें ताकि माता दुर्गा का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त हो सके।
इस नवरात्रि, कन्या पूजन का यह अवसर आपके लिए विशेष महत्व रखता है। सही विधि से Kanya Pujan 2024 करके माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने परिवार में सुख-शांति लाएं। इस बार, 10 या 11 अक्टूबर में से सही दिन चुनकर अपनी आस्था और श्रद्धा को और भी गहरा बनाएं।
अब आपको कन्या पूजन 2024 में कब करना है?कन्या पूजन का सही मुहूर्त क्या है यह पता चला होगा!
अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह शेअर करे!
इस धार्मिक अवसर को मनाएं और देवी दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करें। Kanya Pujan 2024की शुभकामनाएं!
Comments